संयुक्त राष्ट्र संघ क्या है?
U.N.O Kya hai?
Full Form Of U.N.O?
United Nations Organisation kya hai ?
![]() |
U.N.O Kya hai ? |
संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations Organisation (U.N.O.)
राष्ट्रसंघ (League of Nations) की विफलता के बाद द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ही अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापित करने की दिशा में किसी नए अंतरराष्ट्रीय संगठन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। इस प्रक्रिया में लंदन घोषणा (जून 1941), अटलांटिक चार्टर (अगस्त 1941), संयुक्त राष्ट्र घोषणा (जनवरी 1942), मॉस्को घोषणा (अक्तूबर 1943), तेहरान घोषणा (दिसंबर 1943), डम्बार्टन ऑबस सम्मेलन (अगस्त 1944), याल्टा सम्मेलन (फरवरी 1945) एवं सेन फ्रांसिसको सम्मेलन (जून 1945) प्रमुख रूप में उल्लेखनीय हैं। इस नए संगठन को ‘संयुक्त राष्ट्र’ अथवा ‘यूनाइटेड नेशंस’ (United Nations) का नाम अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट द्वारा प्रदान किया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ के संविधान को ‘चार्टर’ (Charter) कहा जाता है। संगठन के चार्टर को अंतिम रूप (जून 1945) सेन फ्रांसिसको सम्मेलन में दिया गया। 26 जून, 1945 को कुल 50 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने इसके चार्टर पर हस्ताक्षर किए। पोलैंड का प्रतिनिधित्व सम्मेलन में नहीं हुआ था, उसने बाद में इस पर हस्ताक्षर किए और वह भी 51 मूल सदस्य (Original Members) राष्ट्रों में से एक मूल सदस्य बन गया। आधिकारिक रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ (U.N.O.) 24 अक्तूबर, 1945 को अस्तित्व में आया, जब इसके चार्टर की पुष्टि अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, चीन और सोवियत संघ तथा बहुसंख्यी अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं द्वारा की गई। अतः 24 अक्तूबर को प्रतिवर्ष ‘संयुक्त राष्ट्र दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ की पहली बैठक 10 जनवरी, 1946 को लंदन में वेस्टमिंस्टर भवन में आयोजित हुई थी। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के कुल सदस्य राष्ट्रों की संख्या 193 है। सन् 2006 में मोंटेनेग्रो इसका 192वाँ सदस्य बना।
0 Comments